प्रतापगढ़ में वारदात के बाद एसपी दीपक भूकर का घटनास्थल निरीक्षण, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
संवाददाता: विनय कुमार मिश्रा, प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ जनपद के थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पारा हमीदपुर में हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर तत्काल मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के खुलासे और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को सक्रिय करते हुए संभावित स्थानों पर दबिश देने और साक्ष्य जुटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।












