गंगा एक्सप्रेसवे के पास दर्दनाक हादसा, सर्विस रोड पर युवक की मौत

गंगा एक्सप्रेसवे के पास दर्दनाक हादसा, सर्विस रोड पर युवक की मौत

संवाददाता: आदित्य द्विवेदी , ऊंचाहार

ऊंचाहार क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पास बूढ़े बाबा के पुल के नजदीक सर्विस रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक उद्धवामऊ गांव का रहने वाला था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी औपचारिक पहचान नहीं हो पाई थी। दुर्घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार और गांव में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे और उसके आसपास की सड़कों पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। वहीं प्रशासन से लोगों ने सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal