एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार; 46 एटीएम कार्ड, ₹24,000 नगद, लैपटॉप, मोबाइल व 02 मोटरसाइकिल बरामद
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना देल्हूपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, 01 अभियुक्त सुरेन्द्र सरोज गिरफ्तार; 46 एटीएम कार्ड, ₹24,000 नगद, लैपटॉप, मोबाइल व 02 मोटरसाइकिल बरामद।। अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत NSG होटल के आगे पुलिया के पास से अभियुक्त गिरफ्तार
एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे निकालने वाला अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, पूछताछ में धोखाधड़ी की घटना कबूलीअभियुक्त पर जनपद लखनऊ, जनपद प्रतापगढ़ में धोखाधडी जैसे गंभीर अपराध पंजीकृत है।। बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम, विशवनाथगंज में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से अवैध निकासी के संबंध में थाना देल्हूपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया था।। दिनांक 11.03.2026 को वादिनी निवासी ग्राम पनियारी थाना मानधाता जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम, विशवनाथगंज में एटीएम का पिन सेट कराने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से एटीएम कार्ड बदल लेने की घटना की सूचना दी गई। बाद में वादिनी को जानकारी हुई कि उसके खाते से ₹34,880 की अवैध निकासी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना देल्हूपुर पर मु0अ0सं0 34/2026 धारा 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी देल्हूपुर श्री राधेश्याम के नेतृत्व में थाना देल्हूपुर के उ0नि0 संदीप तिवारी व उ0नि0 वीरेंद्र कुमार मय हमराह का0 विनय पटेल, का0 दिलीप कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 34/2026 धारा 318(4) बीएनएस से संबंधित 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त सुरेन्द्र सरोज पुत्र शिवलाल सरोज निवासी ग्राम उगईपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष को धोखाधड़ी के संबंधित 46 अदद एटीएम कार्ड, कुल 24000 रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त 01 अदद लैपटॉप 01 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ थाना देल्हूपुर क्षेत्रान्तर्गत NSG होटल के आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया ।।












