थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गम्भीरपुर फायरिंग प्रकरण में पुलिस की कार्यवाही, 02 अभियुक्त गिरफ्तार।।

थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गम्भीरपुर फायरिंग प्रकरण में पुलिस की कार्यवाही, 02 अभियुक्त गिरफ्तार।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस की कार्यवाही : ग्राम गम्भीरपुर फायरिंग प्रकरण में 02 अभियुक्त, अमरेश त्रिपाठी उर्फ टिंकू, राज सिंह गिरफ्तार।।
दिनांक 14.03.2026 को रात्रि 08.30 बजे थाना रानीगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गम्भीरपुर स्थित मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि दोनों पक्षों के कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिलों से आए थे, जिनके मध्य कहासुनी के उपरांत एक-दूसरे पर असलहों से फायरिंग की गई। घटना के दौरान अजमत अली उर्फ शोएब अली व रंजीत उर्फ मेजर पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी रतनमई थाना दिलीपपुर को गोली लगने से चोटें आईं, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया था । उक्त प्रकरण के संबंध में थाना रानीगंज में दोनों पक्षों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 191(2), 193(3), 190, 109(1) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट बनाम दोनो पक्षो के 10 नामजद एवं कुछ व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । सूचना प्राप्त होते ही उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट, स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही विधिवत की गई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर अभियुक्तों की शिनाख्त एवं गिरफ्तारी हेतु सतत एवं प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना रानीगंज के निरीक्षक सुधीर कुमार मय महराह उ0 नि0 अंकित श्रीवास्तव व का0 विकास बाबू द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 191(2), 193(3), 190, 109(1) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट से संबंधित 02 अभियुक्तों, 01. अमरेश त्रिपाठी उर्फ टिंकू पुत्र सुरेश त्रिपाठी निवासी परसरामपुर थाना रानीगंज उम्र 28 वर्ष , 02. राज सिंह पुत्र राजेश प्रताप सिंह नि0 रतनई थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया