ईद एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना रानीगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित।।

ईद एवं नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थाना रानीगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

आगामी ईद के त्यौहार एवं चैत्र नवरात्रि को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना रानीगंज में उपजिलाधिकारी रानीगंज एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी को प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस/इबादत स्थलों की व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal