बिजना मे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
संवाददाता अनिल कुशवाहा झांसी । उल्दन टहरौली बिजना मार्ग पर सुरेंद्र यादव पुत्र रामस्वरूप ग्राम लठेसरा उम्र 40 वर्ष टहरौली से अपने गांव लठेसरा जा रहा था तभी बिजना के पास मोड़ पर बाइक का सन्तुलन खो जाने से सड़क किनारे लगे झाड़ियों में जा गिरा जिससे उसकी सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जब राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली और उल्दन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिवारजनों को सूचना दी परिवारजनों के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें नंदी महाराज की करंट से हुई मौत












