मॉडल शीतल की गला काटकर हत्या, शादीशुदा प्रेमी सुनील गिरफ्तार

मॉडल शीतल की गला काटकर हत्या, शादीशुदा प्रेमी सुनील गिरफ्तार

राष्ट्रीय संवाददाता अमित तिवारी. हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में उसके शादीशुदा प्रेमी सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुनील पर शीतल की गर्दन काटकर हत्या करने का आरोप है।

कौन थीं मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी

शीतल का असली नाम सिम्मी चौधरी था और वे पानीपत के खलीला माजरा गांव की रहने वाली थीं। 23 वर्षीय सिम्मी हाल ही में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रख रही थीं और पिछले 6 महीनों से म्यूजिक वीडियो में काम कर रही थीं। साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थीं और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं।

शीतल शादीशुदा थीं और 6 माह के बेटे की मां थीं

शीतल की शादी हो चुकी थी, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते वे अपने पति से अलग रह रही थीं। इसी दौरान उनकी नजदीकियां सुनील नामक युवक से बढ़ीं, जो खुद भी शादीशुदा है।

मॉडल शीतल की गला काटकर हत्या, शादीशुदा प्रेमी सुनील गिरफ्तार
शीतल की वायरल वीडियो ki photo हत्यारोपी सुनील

लापता होने से शुरू हुआ मामला

शीतल की बहन नेहा ने मतलौडा थाने में 14 जून को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, शीतल एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए अहर गांव निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। नेहा के मुताबिक, शीतल ने उन्हें बताया था कि सुनील उन्हें जबरदस्ती अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था।

हत्या से पहले संदिग्ध घटना

15 जून को सुनील की कार दिल्ली के एक नहर में गिरी पाई गई। जब उसे बचाया गया तो शीतल उसके साथ नहीं थी। पुलिस को तभी से शक हुआ और पूछताछ में सुनील टूट गया।

गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सुनील ने शीतल की हत्या करना स्वीकार किया है। उसने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद उसने गला काटकर उसकी जान ले ली और शव ठिकाने लगाने की कोशिश की।

जांच जारी, परिवार में मातम

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शीतल के परिवार और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग सदमे में हैं। पुलिस फिलहाल शीतल का शव बरामद करने और सुनील के बयान के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें