UPPCL में तबादला एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ समेत पूरे प्रदेश में बड़ी कार्रवाई
संवाददाता शिवम गुप्ता: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने प्रदेशभर में अब तक का सबसे बड़ा तबादला अभियान चलाया है। बिजली विभाग में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता (JE), एसडीओ, टीजी-2, बाबू समेत हजारों अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया गया है।
प्रतापगढ़ में तबादला एक्सप्रेस की गूंज
इस बड़े बदलाव की आंच प्रतापगढ़ जिले तक भी पहुंची। यहां बिजली विभाग में एक दर्जन से अधिक अवर अभियंताओं का इधर से उधर तबादला कर दिया गया है।
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, वे कुंडा, लालगंज, पहाड़पुर, पट्टी जैसे विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर वर्षों से कार्यरत थे। कुछ अधिकारियों का कार्यकाल 3 वर्षों से लेकर 18 वर्षों तक का रहा।
पट्टी SDO का ट्रांसफर
कई वर्षों से एक ही स्थान पर जमे पट्टी SDO एस.बी. प्रसाद का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब किसी अन्य जनपद में भेजा गया है।
प्रदर्शन की आंच में झुलसे नेता
निजीकरण के खिलाफ हाल ही में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए प्रमुख संगठन नेताओं और एक्टिव अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है। यह कदम विभागीय अनुशासन और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
यह तबादला अभियान आने वाले समय में विभागीय कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।
ये भी पढ़ें मॉडल शीतल की गला काटकर हत्या, शादीशुदा प्रेमी सुनील गिरफ्तार












