नंदी महाराज की करंट से हुई मौत

नंदी महाराज की करंट से हुई मौत: विद्युत विभाग की लापरवाही से हुआ दर्दनाक हादसा

संवादाता काव्यांश रावत एटा। लोकमन दास तिराहे के पास रविवार रात हुई बारिश के बाद एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बारिश के चलते सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे में करंट दौड़ गया। दुर्भाग्यवश उसी दौरान एक बेजुबान नंदी महाराज वहां पहुंच गए और खंभे से छूते ही मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

यह हादसा विद्युत विभाग की घोर लापरवाही को उजागर करता है। बारिश के बाद भी खुले तार और करंटयुक्त खंभे क्षेत्रवासियों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस स्थान से प्रतिदिन सैकड़ों राहगीर, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग गुजरते हैं। किसी के साथ भी बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को चेताया कि यदि जल्द ही क्षतिग्रस्त तारों और खंभों की मरम्मत नहीं की गई, तो जनहानि की भी संभावना है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि दोषियों पर कार्रवाई हो और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।

ये भी पढ़ें श्री मद्भभागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा मे भाग लेते श्रधालु…. 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें