प्रतापगढ़ थाना मानिकपुर में सनसनीखेज वारदात, सेंध काटकर 25-30 लाख के जेवरात पार, शादी के गहने भी ले उड़े चोर

प्रतापगढ़ थाना मानिकपुर में सनसनीखेज वारदात, सेंध काटकर 25-30 लाख के जेवरात पार, शादी के गहने भी ले उड़े चोर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गडौली गांव में मंगलवार रात चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात चोरों ने मुकेश यादव के घर को निशाना बनाते हुए दीवार में सेंध काटकर घर में प्रवेश किया और करीब 25 से 30 लाख रुपये के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित मुकेश यादव पुत्र बिंदेश्वरी यादव ने बताया कि चोरी गए जेवरात में उनकी मां कुसुम देवी, बड़ी बहन उषा देवी और छोटी बहन रूबी यादव के गहने शामिल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन आभूषणों में दोनों बहनों की शादी के लिए बनवाए गए जेवर भी थे। बड़ी बहन उषा यादव की शादी 30 अप्रैल 2025 को सराय निर्भय में हुई थी, जिनका जेवर सुरक्षित रखकर घर में रखा गया था।वहीं छोटी बहन रूबी यादव की शादी के लिए भी हाल ही में गहने बनवाए गए थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए।
परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद सामान्य है। मुकेश के पिता बिंदेश्वरी यादव राजस्थान में भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि मुकेश गांव में रहकर खेती-बाड़ी का काम संभालते हैं। वर्षों की मेहनत से जुटाए गए ये गहने परिवार की सबसे बड़ी जमा पूंजी थे, जो अब एक ही रात में चोरी हो गए। घटना का खुलासा बुधवार सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब मुकेश की मां कुसुम देवी घर के पीछे वाले कमरे में पहुंचीं। वहां दीवार में बड़ी सेंध देखकर उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर परिवार और आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। जांच के दौरान पता चला कि चोर घर के बक्से को भी उठा ले गए थे, जो लगभग 100 मीटर दूर खेत में पड़े मिले। बक्सों को तोड़कर चोर आराम से जेवर निकाल ले गए और खाली बक्से फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने पुलिस से जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया