बिजना मे हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन 

बिजना मे हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन

बिजना में श्री सतचंडी महायज्ञ के समापन एवं भंडारे में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य

संवाददाता अनिल कुशवाहा 

टहरौली (झांसी) ग्राम पंचायत बिजना में चल रहे श्री सतचंडी महायज्ञ के समापन एवं विशाल भंडारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य शामिल हुए और उन्होंने रामलीला के मंच से बिजना के राजाशाही शासन के कार्यकाल का इतिहास बताया और कहा कि बिजना का नाम बुंदेलखंड के साथ साथ भारत में नाम रहा बिजना के राजा साहब का नाम विश्व में भी जाना जाता है।

जो एक पखवाज बादक थे जिन्होंने अनेक देशों में जाकर अपना परचम लहराया था आज के समय में भी बिजना का नाम बुंदेलखंड में अपनी अलग पहचान बनाए हैं और वहीं मंत्री जी कहा कि हम सभी को अपने माता पिता को अपना भगवान मानना चाहिए और फिर अपने आदर्श प्रभु राम के चलना चाहिए जो एक मर्यादा पुरुषोत्तम थे इस बीच उन्होंने कहा कि हम सभी को धर्मो को मानना चाहिए और धर्म से सब कुछ होता है और युवाओं को इन सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए

यज्ञ के भंडारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने प्रसाद पाया और ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियो ने इस महायज्ञ के प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ये भी पढ़ें पिकअप ने मचाया कहर, घर में घुसने से मची अफ़रा-तफ़री 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें