पिकअप ने मचाया कहर, घर में घुसने से मची अफ़रा-तफ़री 

पिकअप ने मचाया कहर, घर में घुसने से मची अफ़रा-तफ़री 

संवाददाता: रोहित वर्मा प्रतापगढ़ (अंतू): बाबूगंज बाजार में बीती रात एक तेज़ रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वाहन अचानक एक घर में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा करीब रात 3 बजे हुआ, जब ड्राइवर ने पिकअप पर से नियंत्रण खो दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित पिकअप ने पहले विद्युत विभाग के कई पोलों को टक्कर मारते हुए तोड़ डाला, फिर सीधे बाजार निवासी राहुल गुप्ता के घर में जा घुसी। दुर्घटना में राहुल गुप्ता के पिता घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया।

घटना में घर के सामने बना टिनशेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पिकअप में लदे आम भी बिखर गए। वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और वाहन को जब्त कर लिया है। मामला अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार का है।

ये भी पढ़ें दिनेश प्रजापत बने जयपुर जिला मीडिया प्रभारी, युवाओं में खुशी की लहर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें