लोहंदा कांड पर गरमाई सियासत, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल हाउस अरेस्ट

लोहंदा कांड पर गरमाई सियासत, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल हाउस अरेस्ट

संवाददाता: अभिमन्यु सिंह उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के लोहंदा गांव में हुए रेप और आत्महत्या मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को प्रयागराज स्थित पार्टी कार्यालय में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उनके साथ सपा के जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव को भी हाउस अरेस्ट में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, श्याम लाल पाल पीड़िता के परिजनों से मिलने कौशाम्बी रवाना होने वाले थे, लेकिन प्रयागराज प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उन्हें नजरबंद कर दिया। कौशाम्बी, प्रयागराज और प्रतापगढ़ बॉर्डर पर पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है और लोहंदा गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है।

 क्या है पूरा मामला?

  • 28 मई को लोहंदा गांव में 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप का आरोप सामने आया था।
  •  पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिद्धार्थ तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  •  4 जून को आरोपी के पिता रामबाबू तिवारी ने आत्महत्या कर ली।
  •  सुसाइड नोट में उन्होंने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए खुदकुशी करने की बात लिखी थी।
  •  सुसाइड नोट में गांव के प्रधान भूप नारायण पाल, उनके भाई और कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल थे।

इस घटना के बाद से लोहंदा गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं, वहीं विपक्ष सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साध रहा है।

ये भी पढ़ें Etah: जमीन विवाद में चली गोली, तीन घायल- बहलोलपुर गांव में तनाव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें