Etah: जमीन विवाद में चली गोली, तीन घायल- बहलोलपुर गांव में तनाव

जमीन विवाद में चली गोली, तीन घायल – बहलोलपुर गांव में तनाव

संवाददाता अमन अहमद. एटा जिले के सकीट क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार को दो पक्षों के बीच पहले लाठी-डंडे चले और फिर मामला फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद दफेदार पुत्र दयाराम सिंह और मुनेन्द्र पुत्र नाहर सिंह के बीच जमीन को लेकर हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झड़प के दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें दफेदार को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल दफेदार के साथ-साथ आकाश कुमार पुत्र दफेदार और मुनेन्द्र पुत्र नाहर सिंह भी लाठी-डंडों से घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सकीट में भर्ती कराया गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें यूपी पंचायत चुनाव 2026: 504 ग्राम पंचायतें हुईं कम, नई अधिसूचना जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें