Etah: राजा का रामपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी, दिल्ली से लौटे परिवार को लगी भनक

राजा का रामपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी, दिल्ली से लौटे परिवार को लगी भनक

संवादाता अमन अहमद .एटा जिले के राजा का रामपुर कस्बा के मोहल्ला गडरियान में अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक अनिल कुमार, जो अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं, 17 जून को दिल्ली गए थे। जब वह आज वापस लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर जीने का दरवाजा और कमरे की अलमारी टूटी हुई पाई गई।

चोर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, दो अंगूठी, कान के कुंडल सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। चोरी की इस घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढ़ें सादगी की मिसाल: ई-रिक्शा से मंदिरों का निरीक्षण करते दिखे हापुड़ डीएम और एसपी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया