प्रतापगढ़गायत्री मंदिर पर विशाल भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए सदर विधायक समेत तमाम बीजेपी के पदाधिकारी।।

प्रतापगढ़गायत्री मंदिर पर विशाल भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए सदर विधायक समेत तमाम बीजेपी के पदाधिकारी।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

नगर पंचायत गड़वारा के धरमपुर स्थित गायत्री मंदिर पर रामनवमी के अवसर पर यज्ञ हवन के पश्चात कन्या पूजन एवं भंडारा प्रसाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।। इस विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद।। मंदिर के महंत पंडित कुलदीप तिवारी के संयोजकत्व में आयोजित भव्य कार्यक्रम में लगा लोगों का जमावड़ा।। कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सदर विधायक राजेंद्र मौर्य बीजेपी जिला महामंत्री अजय सिंह, बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य, बीजेपी के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष शिवविलास वैश्य समेत संघ के कई पदाधिकारी रहे मौजूद।। इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य एवं उपस्थित सदस्यों का मंदिर समिति ने किया स्वागत एवं सम्मान।। इस दौरान सदर विधायक में मंदिर तिराहे पर एक हाई मास्ट लाइट एवं दंडवा सड़क के शीघ्र निर्माण का दिया आश्वासन।। क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के निदान में सदर विधायक द्वारा किए जा रहे कार्यों की वहां मौजूद लोगों ने की भरपूर सराहना। । कार्यक्रम में ओंकारनाथ शुक्ला शेषमणि तिवारी पारस पांडे अरविंद तिवारी रिंकू तिवारी विजय सिंह, प्रवीण सिंह,अंजनी सिंह पीयूष तिवारी, सत्यम त्रिपाठी, सनी त्रिपाठी, रमेश शुक्ला विवेक तिवारी सभासद समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें