पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस द्वारा “दुष्कर्म” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त वीर बहादुर यादव उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत दांदूपुर रेलवे क्रासिंग पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री विजय कान्त सत्यार्थी के नेतृत्व में निरीक्षक श्री सुधीर कुमार पाण्डेय मय हमराह म0का0 चांदनी विश्वकर्मा व का0 कृष्णा पाल द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना अन्तर्गत धारा 115(2),352,351(3),351(4),70(1),123,61(2)(ए),127(2) बीएनएस थाना रानीगंज प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त वीर बहादुर यादव उर्फ सोनू पुत्र तीरथ राज यादव नि0 रस्तीपुर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र 27 वर्ष के पीड़िता के साथ पूर्व से संबंध थे जिसमें शादी का झांसा देकर अभियुक्त उपरोक्त बार-बार दुष्कर्म करता रहा को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत दांदूपुर रेलवे क्रासिंग पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया ।।












