प्रतापगढ़ कुंडा के युवा शिक्षक को मिली पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

प्रतापगढ़ कुंडा के युवा शिक्षक को मिली पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में खुशी की लहर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जनपद के कुंडा क्षेत्र के ग्राम कजियाना देवर पट्टी निवासी अनुपम प्रकाश ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में “जल संसाधन एवं कृषि विकास: जनपद प्रतापगढ़ का एक भौगोलिक अध्ययन” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। डॉ. अनुपम प्रकाश ने यह शोध कार्य प्रोफेसर रीना गुप्ता के मार्गदर्शन में किया। वर्तमान में वह असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने बड़े भाइयों लोकेश कुमार, आलोक रंजन, अरुण कुमार, बड़ी बहन संजू सरोज एवं जीजा शिव प्रकाश सरोज को दिया। साथ ही मित्रों और ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को सराहा। डॉ. अनुपम प्रकाश की इस उपलब्धि से पिता दातादीन सरोज, मां रामजसी के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है और युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिल रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें