प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी।।

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

थाना पट्टी पुलिस द्वारा 05 जिन्दा देशी बम नाजायज के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, साथ ही कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल बरामद।। अभियुक्तों को थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत सुखई तालाब पुलिया ग्राम नारंगपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।। अभियुक्तों पर जनपद प्रतापगढ़ के थाना पट्टी में पशु निवारण अधि0, पशु क्रूरता अधि0, विस्फोटक अधिनियम, छेडखानी जैसे गंभीर अपराध पंजीकृत है।। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेद्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी पट्टी श्री आनन्द पाल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 सरनाम सिंह मय हमराह उ0नि0 श्रीप्रकाश राय, आरक्षी केहरी सिंह, आरक्षी हरिकेश पाल द्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत सुखई तालाब पुलिया ग्राम नारंगपुर के पास से 02 अभियुक्तों, 01. अमित पांडेय उर्फ बबलू पांडेय पुत्र परशुराम पांडेय उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम महदहा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ, 02. लालचन्द्र सरोज उर्फ कुन्टल पुत्र सहतूराम सरोज उम्र 42 वर्ष नि0 लखनूडीह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ को 05 अदद जिन्दा देशी बम नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया