मामा के लड़के ने किया अपहरण, 6 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बरामद, भेजा जेल।

मामा के लड़के ने किया अपहरण, 6 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बरामद, भेजा जेल।

संवाददाता अभिमन्यु सिंह कुंडा प्रतापगढ़। नवाबगंज थाना क्षेत्र को हिलाकर रख दिया, बुधवार की रात एक 10 वर्षीय बालक के अपहरण की खबर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। लेकिन नवाबगंज पुलिस ने इस मामले को मात्र 6 घंटे के भीतर सुलझा लिया। अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करने के साथ-साथ पुलिस ने अपहरण के मास्टरमाइंड, बच्चे के ममेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे, नवाबगंज थाना क्षेत्र के जुगई का पुरवा, कड़रौ निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 10 वर्षीय बेटा लापता है। इससे पहले कि परिवार इस सदमे से उबर पाता, रात 11:11 बजे वादी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए कहा, तुम्हारा बेटा मेरे कब्जे में है। सुबह तक 5 लाख रुपये की व्यवस्था कर दे, वरना उसकी हत्या कर दूंगा। यह धमकी सुनकर परिवार दहशत में आ गया। वादी की तहरीर के आधार पर नवाबगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें नरकीय कीचड़ में तब्दील हुई नहर पटरी, रामनगर मोहल्ले में फंसे लोग

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal