पूर्व सभासद हामिद अली हत्याकांड में नया विवाद: परिजनों ने सौतेले भाई पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज।

पूर्व सभासद हामिद अली हत्याकांड में नया विवाद: परिजनों ने सौतेले भाई पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज।

संवादाता काव्यांश रावत।

एटा जिले के किदवई नगर निवासी पूर्व सभासद हामिद अली उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। पुलिस द्वारा इस प्रकरण में मृतक की पत्नी शबनम समेत तीन आरोपियों को जेल भेजे जाने के बावजूद परिजन कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए जीआरपी थाने पहुंचकर घेराव किया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। परिजनों का आरोप है कि मृतक के सौतेले भाई कफील अहमद, जो एक संस्थान के चेयरमैन बताए जा रहे हैं, भी इस हत्या में शामिल हो सकते हैं। मृतक के भाई मुजम्मिल ने कहा कि पुलिस ने मामले का खुलासा अधूरा किया है और अभी कई अहम कड़ियां सामने आना बाकी हैं। उनका यह भी आरोप है कि शबनम ने करीब 20 लाख रुपये देकर भाड़े के हत्यारों से हत्या करवाई। गौरतलब है कि 8 नवंबर 2025 को हामिद अली की इवनिंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में अब्दुल खालिद और उसके साथी गजानंद को गिरफ्तार किया गया था, जिन पर पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि सभी दोषियों को बेनकाब किया जा सके। जीआरपी पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया, लेकिन उन्होंने अपनी मांगों पर अड़े रहते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें