गाजियाबाद के‘लाजपतनगर व राजेन्द्र नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर क्षेत्र







दिनांक-30-मार्च-2026 विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय नन्द किशोर कलाल द्वारा अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 30.03.2026 को प्रभारी प्रवर्तन जोन-07 के नेतृत्व में भवन सं0-ए-133 व ए-133ए,
लाजपतनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद पर किये गये अतिरिक्त निर्माण, भूखण्ड सं0-6/146, सै0-02, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद पर किये गये अतिरिक्त तल के निर्माण पर भूखण्ड सं0-2/29, सै0-2, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद के फन्ट में डाली गयी टीन शैड के निर्माण पर तथा भूखण्ड सं0-1/21, सै0-5, राजेन्द्रनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद के फन्ट में निर्मित टायलेट पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-07 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।












