उधार के पैसे मांगने पर युवक पर हमला, मारपीट कर रुपये लूटे
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़, बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र में उधार के पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि पैसे मांगने पर पहले विवाद हुआ और बाद में आरोपियों ने युवक को बुलाकर उस पर हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसकी जेब से नकदी गायब मिली। पीड़ित अनुराग पाण्डेय, निवासी छोटी चकिया मौली, थाना कुंडा, वर्तमान में हीरागंज स्थित सरकारी भांग की दुकान पर कार्य करता है। उसकी तहरीर के अनुसार 29 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे अली नामक युवक, जो अहलादगंज घोसियाना का निवासी बताया गया है, उसकी दुकान पर आया। अली ने पहले उससे 1,000 रुपये उधार लिए थे। अनुराग द्वारा रुपये वापस मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और अली वहां से चला गया। कुछ देर बाद अली अपने साथियों के साथ वापस आया और अनुराग को यह कहकर बाइक पर बैठा लिया कि पैसे देने के लिए बुलाया गया है। जैसे ही वे हीरागंज चौराहे पर पहुंचे, पीछे से किसी ने अनुराग के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे उसकी दुकान पर छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर अनुराग ने पाया कि उसकी जेब में रखे 8,500 रुपये गायब थे। घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं और वह काफी सहमा हुआ है। पीड़ित ने मामले की लिखित तहरीर महेशगंज थाने में देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर महेशगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS के तहत 324(2) 110.115(2)191(2) अली अहलाद गंज सुमित बैरागी पुर हीरागंज
चार व्यक्तियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया












