भारत सरकार की पहल से ईरान में जेल में बंद प्रतापगढ़ के मर्चेंट नेवी अफसर की वतन वापसी
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
क्रूड आयल की तस्करी के आरोप में ईरान की जेल में महीनों से बंद प्रतापगढ़ निवासी मर्चेंट नेवी अधिकारी की वतन वापसी हो गई। इस पर उनके परिवार को सुकून मिला है। खेमीपुर कुंडा के रहने वाले अनिल सिंह का परिवार शांतिपुरम प्रयागराज में रहता है। अनिल को आठ दिसंबर 2025 को ईरान पुलिस ने 16 लोगों के साथ तेल की तस्करी की आशंका में जहाज से गिरफ्तार कर लिया था।घर वालों की मदद की गुहार से विदेश मंत्रालय के जरिए उच्च स्तर पर पहुंची। भारत सरकार की पहल पर किसी तरह वहां से निकालकर दुबई लाया गया। रविवार को वह हवाई जहाज से मुंबई पहुंचे। उनके घर वालो नें
जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।












