साइबर सेल थाना कौशाम्बी पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 92,546/- रुपये की धनराशि वापस कराई गई।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक 24.03.2026 को गाजिया बाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले साइबर सेल थाना कौशाम्बी कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम को शिकायतकर्ता श्रीमती प्रिया रानी निवासी सै0 4 वैशाली, थाना कौशाम्बी, गाजियाबाद के साथ हुए आनलाइन क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ठगी के सम्बंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई। उक्त शिकायत के सम्बंध में साइबर सैल थाना कौशाम्बी के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये को शिकायत कर्ता की पूर्ण धनराशि 92,546/- रुपये वापस कराई गई।
कार्यवाही का विवरणः-
साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना कौशाम्बी कमिश्नरेट गाजियाबाद को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता श्रीमती प्रिया रानी निवासी सै0 4 वैशाली, थाना कौशाम्बी, गाजियाबाद के साथ हुए आनलाइन क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ठगी कर 92,546/- रुपये के सम्बंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई। साइबर सेल थाना कौशाम्बी कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए वादी के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की धनराशि को बैंक से पत्राचार कर होल्ड कराया गया। व अथक प्रयासों के बाद आज दिनांक 31.03.2026 को वादिया से ऑनलाइन ठगी की कुल धनराशि 92,546/- वादिया को वापस करवाई गई।कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः-साइबर सेल थाना कौशाम्बी पुलिस टीम।












