सड़क दुर्घटना: महिला की मौत, परिवार में शोक की लहर

सुलतानपुर में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना: महिला की मौत, परिवार में शोक की लहर

संवाददाता आयशा अल ग़ज़ल.सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भयानक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला शबनम की मौत हो गई।

हादसा बरियरशाह स्कूल के पास हुआ, जहां दो बाइक्स की आमने-सामने टक्कर हो गई। शबनम को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

करीब दो घंटे के इलाज के बाद शबनम ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया और शाम को शबनम को नम आंखों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें फास्ट फूड की दुकान पर अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़ और मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर फरार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें