फास्ट फूड की दुकान पर अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़ और मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर फरार

फास्ट फूड की दुकान पर अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़ और मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर फरार

संवाददाता: रोहित वर्मा, प्रतापगढ़ के लालगंज वर्मानगर में स्थित कृष्णा फास्ट फूड नामक दुकान पर शनिवार रात अराजक तत्वों ने हमला कर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यह घटना 21 जून 2025 की रात लगभग 10 बजे की है।

सूत्रों के अनुसार, दुकान स्वामी सुधीर यादव अपनी दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी में थे, तभी आदेश मिश्रा (निवासी दुबे का पुरवा), विकास यादव (निवासी तुर्कीनिया) और उनके साथ 4–5 अन्य अज्ञात व्यक्ति दुकान पर पहुंचे। इन लोगों ने पहले गाली-गलौज शुरू की और विरोध करने पर सुधीर यादव से मारपीट की।

जान बचाकर भागे दुकानदार के बाद आरोपियों ने दुकान में मौजूद कांच का काउंटर और कुर्सियों को तोड़ डाला, साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: गैर इरादतन हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कुंडा पुलिस ने भेजा जेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें