थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा सुनार की दुकान में चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से सफेद धातु के आभूषण व अन्य सामान बरामद ।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक 26.03.2026 गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाने को वादी श्री विजय सौनी पुत्र स्व सोहन लाल सौनी, निवासी- मनं0-1243, पुराना विजय नगर, के द्वारा थाना विजयनगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का सटर खोलकर सफेद धातु व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विजयनगर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही का विवरण –
घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये आज दिनांक 31.03.2026 को थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त
1. निशान्त कुमार उर्फ गोलू पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी गाँव बरसिया थाना बडौत जनपद बागपत। हाल निवासी छिजारसी गली न0 1 इण्डियन ओवरसीज बैंक के पास लक्ष्मी के मकान में किराये पर सेक्टर 63 थाना सेक्टर 63 गौतमबुद्धनगर
2. अकील पुत्र जरीफ निवासी गाँव नवादा थाना गजरौला जनपद अमरोहा हाल निवासी छिजारसी कालोनी विलाल मस्जिद वाली गली थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर को आईपीएम कॉलेज अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण:-
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 26.03.2026 की रात्रि में हमारे द्वारा सैक्टर 9 विजयनगर में एक सुनार की दुकान में उसका सटर खोल कर उसमें चोरी की थी तथा चोरी के सामान को हमारे द्वारा आपस में बराबर बांट लिया था। आज हम दोनों अपने हिस्से के सामान को बेचने के लिये घूम रहे थे।
अभियुक्त का नाम व पता –
निशान्त कुमार उर्फ गोलू पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी गाँव बरसिया थाना बडौत जनपद बागपत हाल निवासी छिजारसी गली न०
1 इण्डियन ओवरसीज बैंक के पास लक्ष्मी के मकान मे किराये पर सेक्टर 63 थाना सेक्टर 63 गौतमबुद्धनगर उम्र 21 वर्ष।
2. अकील पुत्र जरीफ निवासी गाँव नवादा थाना गजरौला जनपद अमरोहा हाल निवासी छिजारसी कालोनी विलाल मस्जिद वाली गली थाना सेक्टर 63 जनपद गौतमबुद्धनगर 19 वर्ष।
बरामदगी का विवरण:-
1. 15 अंगूठी सफेद धातु ।
2. 04 स्वास्तिक, 06 पद चिन्ह, 01 त्रिशुल, 08 पान के पत्ते, 02 आयताकार आकृति, 07 ओम आकृति, 08 आंख आकृति, 01 कछुआ, 04 मानव आकृति, 06 हाय लिखी आकृति, 05 नाग, सफेद धातु के व 09 नग तांबा धातु के।
3. मोटरसाइकिल रजि० नं0 UP16FM0508 स्पलेंडर काले रंग धारा 207 एमवी एक्ट।
गिरफ्तार एंव बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-SHO धर्मपाल थाना विजयनगर कि पुलिस टीम।












