सेंट्रल जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत

सेंट्रल जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। जिला सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक कैदी सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी को समय पर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले की नियमानुसार जांच कराई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें