भाजपा किसान मोर्चा प्रतापगढ़ की संगठनात्मक बैठक संपन्न
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। भाजपा किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में कैम्प कार्यालय, प्रतापगढ़ में संपन्न हुई। बैठक में आगामी अभियान एवं भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिलामंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, ललित तिवारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रमेश बहादुर सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पंकज मिश्रा, लल्लन गौतम, दुर्गेश तिवारी, अशोक पांडेय, उत्तम सिंह, समर बहादुर विश्वकर्मा, भारत पटेल, सुभाष पांडेय, राम सुख वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव एवं सत्येंद्र शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की सफलता एवं किसान हितों को लेकर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
ये भी पढ़ें लालगोपालगंज मे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव












