लालगोपालगंज के फौजी मांटेसरी स्कूल मे बच्चों का रिजल्ट हुआ घोषित

लालगोपालगंज के फौजी मांटेसरी स्कूल मे बच्चों का रिजल्ट हुआ घोषित

संवाददाता रामसुरेश निर्मल लालगोपालगंज।प्रयागराज नगर पंचायत कस्बे मे अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध फौजी मांटेसरी स्कूल मे आज 2अप्रैल को सत्र 2025-26 मे शिक्षाग्रहण कर रहे नौनिहालों का रिजल्ट घोषित किया गया। नगर पंचायत कस्बे मे बच्चों को अच्छी तकनीक से शिक्षा प्रदान कर प्रयागराज जिले में अपना स्थान रखने वाले फौजी मांटेसरी स्कूल में टाप करने वाले बच्चों को फौजी मांटेसरी स्कूल प्रबंधन कमेटी के मुख्य चेयरमैन डा,फुजैल अहमद द्वारा पुरुस्कृत करते हुये सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना और उनके अभिभावकों को बधाई प्रेषित किया गया।

अक्सा फातमा, आइसा फातमा, और हफ्सा जरमीन ने पूरे स्कूल में सबसे अधिक अंक लाकर फौजी मांटेसरी स्कूल की टापर रहीं वहीं प्रभात सिंह, अंश केशरवानी, जोया फातमा, अंश निर्मल, यश साहू, मो०उस्मान, फिजा बानो, प्रिंस यादव आदि बच्चों ने स्कूल में 85% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल के टाप श्रेणी में रहे। वहीं फस्ट बी मे शिक्षाग्रहण कर रही 7 साल की राबिया फारुकी पुत्री मसकूब अहमद ने 87% मार्क लाकर स्कूल मे टाप किया जिससे परिजनों मे खुशी का माहौल है। बच्चों को अच्छी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिये क्षेत्र मे पहचाने जाने वाले फौजी मांटेसरी स्कूल के साथ ही बच्चों ने अपने अभिभावकों का भी सम्मान बढ़ाया।इस मौके पर फौजी मांटेसरी स्कूल के प्रिंसिपल गिरिजा शकंर तिवारी मिश्रा सर डायेरक्टर विजय कुमार पांडेय परवीन तिवारी सर विनय दुबे सर एसके सर आलोक सर मुजीब सर नीलम दुबे सलमा बेगम असरा बानो सहित फौजी मांटेसरी स्कूल के सभी स्टाफगण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें लालगोपालगंज मे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें