तेज रफ्तार का कहर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार का कहर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत, तीन घायल

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि थाना मलावन क्षेत्र के हाईवे स्थित पावर प्लांट मोड़ के पास एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी चारों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने 35 वर्षीय करन सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है। मृतक की पहचान करन सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में गौरव, दूरबीन और सत्यवीर शामिल हैं। सभी लोग गांव आसपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें