जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में ‘लोक व्यवस्था एवं जन सुरक्षा’ की प्रथम बैठक आयोजित

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में ‘लोक व्यवस्था एवं जन सुरक्षा’ की प्रथम बैठक आयोजित

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

अपने अधीनस्थ विभागों एवं संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ किसी भी संभावित घटना या पैनिक स्थिति को उत्पन्न होने से पूर्व ही रोकने के लिए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए: जिलाधिकारी सभी नागरिकों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएं: श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में “लोक व्यवस्था एवं जन सुरक्षा” की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तर पर शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्थित सामाजिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। जनपद में लोक व्यवस्था एवं जन सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी महोदय के संयुक्त हस्ताक्षर से पूर्व में निर्देश दिए गए थे आहूत बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई), एम्बुलेंस एसोसिएशन, बैंक एवं व्यापारिक संगठन, औद्योगिक एवं श्रमिक संगठन, ट्रांसपोर्ट, होटल एवं रेस्टोरेंट, पेट्रोलियम डीलर्स, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए), पत्रकार संगठन, नागरिक सुरक्षा एवं अन्य विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों, संस्था प्रमुखों एवं दायित्वधारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ विभागों एवं संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और बैठक करना सुनिश्चित करें। किसी भी संभावित घटना या पैनिक स्थिति को उत्पन्न होने से पूर्व ही रोकने के लिए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस एवं प्रशासन से तत्काल संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न हो तथा सभी नागरिकों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन एवं समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही नियमित बैठकों के माध्यम से जन समस्याओं का समाधान कर जनसामान्य के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, एसीपी कोतवाली, जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें