अयोध्या में दिनदहाड़े लूट: बुर्का पहने महिला ने पिस्टल के दम पर ज्वेलरी शॉप से सोने के गहने उड़ाए

अयोध्या में दिनदहाड़े लूट: बुर्का पहने महिला ने पिस्टल के दम पर ज्वेलरी शॉप से सोने के गहने उड़ाए

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ
धर्मेंद्र चौहान

अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है। यहां बुर्का पहने एक महिला ने पिस्टल के दम पर ज्वेलरी शॉप से सोने का हार और चेन लूट ली।
बताया जा रहा है कि महिला ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई और मौका मिलते ही पिस्टल निकालकर दुकानदार को धमकाया। डर के माहौल में उसने सोने के आभूषण अपने कब्जे में ले लिए। जब दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए उसका पीछा किया, तो महिला ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद महिला दुकान के बाहर पहले से बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गई। दुकानदार और आसपास के व्यापारियों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें आरोपी भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इलाके में इस वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें