16 घंटे तक बंद रहेंगी यूपीपीसीएल की ऑनलाइन सेवाएं, उपभोक्ताओं को दी गई सूचना

16 घंटे तक बंद रहेंगी यूपीपीसीएल की ऑनलाइन सेवाएं, उपभोक्ताओं को दी गई सूचना

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरएमएस (RMS) बिलिंग प्रणाली में मेंटेनेंस और कॉन्फिगरेशन कार्य के चलते 3 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे से 4 अप्रैल 2026 की दोपहर 2 बजे तक कुल 16 घंटे के लिए सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।
इस दौरान यूपीपीसीएल और उसके सहयोगी डिस्कॉम—पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड तथा केस्को—की बिलिंग प्रणाली प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं को इस अवधि में ऑनलाइन बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, लोड बढ़ाने जैसी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने इस अस्थायी बाधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
राष्ट्र हित में बिजली बचाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें