सीएमओ का औचक निरीक्षण, दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले; वेतन काटने के निर्देश, सफाई व्यवस्था पर फटकार

सीएमओ का औचक निरीक्षण, दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले; वेतन काटने के निर्देश, सफाई व्यवस्था पर फटकार

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला के अंतर्गत परोंख और ईकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके वेतन काटने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में वार्ड बॉय नीतेश कुमार और लैब टेक्नीशियन जितेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने डॉ. सिद्धार्थ सिंह भदौरिया को दोनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं, ईकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार करने को कहा गया। जांच के दौरान लैब टेक्नीशियन जितेंद्र सिंह की कार्यप्रणाली में भी गंभीर लापरवाही सामने आई। सरकारी रजिस्टर की पड़ताल में पाया गया कि 24 मार्च के बाद से किसी भी मरीज का विवरण दर्ज नहीं किया गया था। इस पर सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रतिकर अवकाश पर मौजूद लैब टेक्नीशियन चांदनी के मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने स्पष्ट किया कि अब से प्रतिकर अवकाश केवल शुक्रवार और शनिवार को ही मान्य होगा, अन्य दिनों में यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। औचक निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविदीप शाक्य, डॉ. शिवांशी पांडे तथा फार्मासिस्ट मनोज कुमार पाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ ने सभी कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या रिकॉर्ड के रख-रखाव में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण से क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें