महेवा में नए भवन में शिफ्ट हुआ सीडीपीओ कार्यालय

महेवा में नए भवन में शिफ्ट हुआ सीडीपीओ कार्यालय

संवाददाता रोहित कुमार

महेवा क्षेत्र में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) का कार्यालय अब नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। लंबे समय से किराए के भवन में संचालित हो रहा कार्यालय अब अपने नए भवन से कार्य करेगा, जिससे विभागीय कार्यों में और अधिक सुविधा मिलेगी। नए भवन में कार्यालय शुरू होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों को योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। साथ ही कर्मचारियों को भी पर्याप्त स्थान और सुविधाएं मिलेंगी, जिससे कामकाज सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि नए भवन में कार्यालय स्थानांतरित होने से बाल विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों को मिलने वाली सेवाएं और बेहतर होंगी। संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें