पुलिस अधीक्षक एवं एडीएम द्वारा जनसुनवाई व त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश।।

पुलिस अधीक्षक एवं एडीएम द्वारा जनसुनवाई व त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

तहसील पट्टी में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर एवं अपर जिलाधिकारी (ADM) प्रतापगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से जनशिकायतों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी पट्टी, श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी एवं राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निम्नलिखित क्रमवार निर्देश निर्गत किए गए।
संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण: राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित विवादों के लिए निर्देशित किया गया कि राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस बल की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी जाएं, ताकि विवादों का स्थाई समाधान सुनिश्चित हो सके।।
शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और मामले की निष्पक्ष जांच को प्राथमिकता दी जाए।
समय सीमा का अनुपालन: सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि आईजीआरएस (IGRS) एवं समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर होना अनिवार्य है। अभिलेखों का रखरखाव: राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भूमि संबंधी विवादों में संबंधित अभिलेखों (खतौनी, मानचित्र आदि) का सूक्ष्मता से अवलोकन कर ही विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जन-संवेदनशीलता फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने और उनके साथ शालीन व्यवहार करने हेतु समस्त अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए।। “प्रशासन और पुलिस का समन्वय ही जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की कुंजी है। मौके पर जाकर पारदर्शी ढंग से कार्यवाही करना हमारी प्राथमिकता है।।इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी, संबंधित थानों के थाना प्रभारी एवं राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहे।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया