विकास भवन सभागार, प्रतापगढ़ में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा संचालित।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत आयोजित शिक्षा के इस महत्त्वपूर्ण अभियान में सहभागिता कर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी से किए गए शुभारंभ का सजीव प्रसारण देखा तथा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत स्कूल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे आमजन में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ने का संदेश घर-घर तक पहुँचे।। इस अवसर पर कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह जी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद सरोज जी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विंध्याचल सिंह जी, जिला समन्वयक श्री योगेंद्र सिंह जी एवं श्री मोहम्मद आबिद जी, श्री एस.आर. जी, श्री चंद्रजीत जी एवं श्री आशुतोष जी सहित समस्त ए.आर.पी. शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।।












