जनपद एटा में मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित

जनपद एटा में मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित 

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा, 4 अप्रैल। जनपद के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। मरीजों के इलाज में लापरवाही, ऑपरेशन के नाम पर अवैध धन की मांग, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और ऑक्सीजन सप्लाई में गड़बड़ी जैसी गंभीर शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
डीएम ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में एडीएम प्रशासन, मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) और एसडीएम सदर को शामिल किया गया है। कमेटी को जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन के इस एक्शन से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal