बस ट्रैक्टर की भिंडत एक युवक की मौत, चार गंभीर घायल।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
उज्जैन में गरोठ रोड पर शुक्रवार रात एक मिनी बस और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उज्जैन पुलिस के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार dlo-1vc5919 नंबर की मिनी बस दिल्ली से श्रद्धालुओं को लेकर महाकाल मंदिर उज्जैन आ रही थी। तुलाहेडा टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली खाई में जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर सवार राजेश शर्मा, बस ड्राइवर शिवकुमार निवासी अमृतसर, यात्री बॉबी और धर्मेंद्र कुमार निवासी दिल्ली घायल हो गए हैं जिन्हें उज्जैन जिला अस्पताल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जबकि एक ट्रैक्टर सवार विजय सोलंकी (21 वर्ष) ट्राली के नीचे दबे रहने से उसकी मौत हो गई है। युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर आग लगा दी और हाईवे पर चक्काजाम कर टोल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले को शांत कराकर चक्काजाम खुलवाया।












