चुलकाना धाम सेवा मंडल ने शुरू की फ्री बस सेवा, सिसला धाम के लिए दो बसें रवाना

चुलकाना धाम सेवा मंडल ने शुरू की फ्री बस सेवा, सिसला धाम के लिए दो बसें रवाना

जिला क्राइम रिपोर्टर सागर गोयल पानीपत

चुलकाना। चुलकाना धाम सेवा मंडल द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिसला धाम के लिए दो फ्री बस सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नर सेवा नारायण सेवा मित्र मंडल के प्रधान श्री कुंदन कंसल जी उपस्थित रहे। उनके साथ मीडिया प्रभारी सागर गोयल और उनकी पूरी टीम भी मौजूद रही। सभी ने मिलकर पारंपरिक विधि से नारियल फोड़कर एवं ध्वज दिखाकर दोनों बसों को रवाना किया।
इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के धार्मिक स्थल सिसला धाम तक पहुंचाना है, ताकि वे आसानी से दर्शन कर सकें। सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की सेवाएं जारी रखी जाएंगी।
बसों के रवाना होते ही श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की और आयोजन की सराहना की। यह पहल क्षेत्र में सेवा और श्रद्धा का एक उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal