पृथ्वीगंज में सेवा का संगम 130 परिवारों को वस्त्र, सीओ बोले शिक्षा ही सफलता की असली कुंजी।।

पृथ्वीगंज में सेवा का संगम 130 परिवारों को वस्त्र, सीओ बोले शिक्षा ही सफलता की असली कुंजी।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पृथ्वीगंज बाजार में तरुण चेतना द्वारा वस्त्र वितरण समारोह आयोजित

पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमईपुर दिशिनी स्थित पृथ्वीगंज बाजार प्रांगण में जीव दया फाउंडेशन के सहयोग से तरुण चेतना, प्रतापगढ़ द्वारा जरूरतमंदों के लिए साड़ी, जूती एवं बच्चों के ड्रेस वितरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गरीब एवं वंचित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए समाजसेवा की मिसाल पेश की गई।। कार्यक्रम के दौरान तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था द्वारा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा एवं पोषण (न्यूट्रिशन) उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।
इस अवसर पर मुसहर बस्ती के बच्चों को दो सेट ड्रेस, जूता-मोजा तथा उनकी माताओं को दो सेट साड़ी, जूती एवं स्लीपर वितरित किए गए। कुल 130 परिवारों को इस योजना का लाभ मिला, जिनमें दिशिनी, नेवादा, कंजा एवं ढिढुई गांव प्रमुख रूप से शामिल रहे। वितरण के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पट्टी के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुवंशी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों को अज्ञानता से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाती है और जीवन में सफलता की असली कुंजी है।” उन्होंने मुसहर समुदाय के लोगों से बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी कुरीतियों से दूर रहने की अपील करते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। प्रधान संघ के अध्यक्ष इंद्र कुमार दुबे ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपनिदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने किया।। इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी संजय यादव, चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज संदीप मौर्य, उप निरीक्षक रामलाल गुप्ता, हेड कांस्टेबल फिरोज सिद्दीकी, कांस्टेबल तौसीफ राजा, समाजसेवी सत्यम धर दुबे, प्रधानाध्यापक बालमुकुंद ओझा, अजय मिश्रा (हवलदार), अंकित मिश्रा, हकीम अंसारी, कमलेश बनवासी, सावित्री वनवासी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया