मंदिर से घंटा चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश; भारी मात्रा में पीतल व चोरी की बाइक सहित 01 अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना सांगीपुर पुलिस द्वारा मंदिर से घंटा चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह से संबंधित 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त अमरनाथ तिवारी के कब्जे से चोरी की 01 अदद मो०सा0 स्प्लेंडरप्लस व करीब 50 किलो घंटा पीतल का, घण्टा चोरी बिक्री का 1850 रूपए नगद एवं 01 अदद लोहे का कटर के साथ गिरफ्तार किया गया।। अन्तर्जनपदीय अभियुक्त पर जनपद सुल्तानपुर, जनपद अमेठी, जनपद प्रतापगढ़ में हत्या, लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर, विस्फोटक पदार्थ, आबकारी अधिनियम जैसे लगभग 10 जघन्य अपराध पंजीकृत है।। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी सांगीपुर श्री गौरव त्रिवेदी के नेतृत्व में थाना सांगीपुर के उ0नि0 इन्द्रेश कुमार प्रजापति मय हमराह उ0नि0 चित्तर सिंह, का0 नरेश कुमार, का0 विष्णु शर्मा,का0 बोद्ध प्रकाश द्वारा 10 वर्षीय गोवध अधिनियम के अभियुक्तो के सत्यापन, वांछित अभियुक्तों व एनबीडब्ल्यू अभियुक्तो की गिरफ्तारी ,देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति के दौरान 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त अमरनाथ तिवारी पुत्र छोटई तिवारी उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम खनियापुर थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़ को थाना सांगीपुर क्षेत्रान्तर्गत देउम चौराहा के पास से चोरी की 01 अदद मो0 सा0 स्प्लेंडरप्लस व करीब 50 किलो घंटा पीतल का, घण्टा चोरी बिक्री का 1850 रूपए नगद एवं 01 अदद लोहे का कटर के साथ गिरफ्तार किया गया है ।।












