डामल में गिरी गाय, निकालने में जुटी टीम व स्थानीय लोग

डामल में गिरी गाय, निकालने में जुटी टीम व स्थानीय लोग

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पट्टी। नगर पंचायत क्षेत्र के डाक बंगले परिसर में रविवार की रात एक गाय अचानक डामल (गड्ढे) में गिर गई। सुबह होते ही इसकी जानकारी फैलने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए।।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से गाय को बाहर निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक गाय डामल में ही फंसी हुई है और उसे बाहर नहीं निकाला जा सका है।।
हालांकि राहत की बात यह है कि गाय को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पट्टी चौक निवासी अमित जायसवाल के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम और नगर के लोग मिलकर गाय को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal