कुंडा में इंडियन प्रेस काउंसिल के पदाधिकारियों ने ली शपथ,

कुंडा में इंडियन प्रेस काउंसिल के पदाधिकारियों ने ली शपथ,

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

-ब्लाक सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व पत्रकारों की रही मौजूदगी, शीघ्र पत्रकार भवन निर्माण का मिला आश्वासन
कुंडा, प्रतापगढ़। ब्लॉक सभागार में रविवार को इंडियन प्रेस काउंसिल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष डा. केएन ओझा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता को प्राथमिकता दें। विशिष्ट अतिथि बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे बिना किसी दबाव के सच्चाई को जनता तक पहुंचाएं। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने प्रशासन और मीडिया के बेहतर समन्वय को विकास के लिए जरूरी बताया और सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर दिया। तहसीलदार अलख शुक्ला ने भी पत्रकारों की जिम्मेदारी को रेखांकित किया। कार्यक्रम में राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, इंस्पेक्टर मनोज पांडेय, समाजसेवी राजेश प्रभाकर सिंह, सत्येंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल, विजय पांडेय, श्यामलाल विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों ने कुंडा में पत्रकार भवन बनाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इस पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पत्रकार भवन निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। शपथ लेने वालों में जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा, सचिन श्रीवास्तव, संदीप यादव, शहबाज खान, सुजीत मिश्रा, संतोष गुप्ता (सोनू), प्रदीप विश्वकर्मा, तहसील इकाई कुंडा के अध्यक्ष संदीप साहू, महामंत्री राहुल यादव, कोषाध्यक्ष अमित पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राम भुआल पाल, उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, प्रमोद आजाद, मीडिया प्रभारी अर्जुन धनगर, सदस्य शिवमोहन यादव, सुभाष सोनकर, सौरभ मौर्या, विकास पांडेय, हसीब उल्ला, सतीश कुमार तथा सदर अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक संजय जायसवाल, राष्ट्रीय संयोजक वीसी मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप कुमार, प्रांतीय संगठन मंत्री रामचंद्र पांडेय रामू आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला संरक्षक अजय मिश्रा ने किया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार विनोद मिश्रा, काशीराणा, अमरनाथ यादव, दिनेश कुमार पाल, संजय शुक्ला, राम सुरेश निर्मल, मसकूब अहमद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों व उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें