थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार व कब्जे से चोरी की गयी 01 मोटर साइकिल व 02 स्कूटी बरामद ।

थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त गिरफ्तार व कब्जे से चोरी की गयी 01 मोटर साइकिल व 02 स्कूटी बरामद ।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 03.04.2026 को थाना कौशाम्बी पर वादी श्री प्रिंस नागरवाल नि0B5337 ज्ञान खंड।

इन्दिरापुरम गाजियाबाद व दिनांक 19.07.2025 को वादी श्री इशान्त पुत्र बाबू राम निवासी म०न० 232/26 न्यू कोट गाँव तेज़ाब मिल ग़ाज़ियाबाद द्वारा क्रमशः अपनी स्कूटी व मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के सम्बंध में तहरीर दी गयी थी।प्राप्त तहरीरों के आधार पर थाना कौशाम्बी पर धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये तथा घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके क्रम आज दिनांक 04.04.2026 को थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त सचिन विष्ट पुत्र श्याम सिंह विष्ट निवासी 161 सी कामना सेक्टर 02 निकट दुर्गा होटल वैशाली थाना कौशाम्बी गाजियाबाद उम्र करीब 27 वर्ष गिरफ्तार को मय स्कूटी के गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर अन्य 01 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी को बरामद किया गया बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि साहब मैंने एक स्कूटी एक्टिवा को 02 दिन पहले क्लाउड नाइन से चोरी किया था तथा मोटर साइकिल होण्डा ड्रीम युगा को मैंने से0-1 वैशाली से चोरी किया था जिसकी तारीख मुझे याद नहीं है एवं एक स्कूटी एक्टिवा को मैंने शालीमार गार्डन से चोरी किया था। मैं चोरी की गयी एक मोटर साईकिल व स्कूटियों को नगर निगम के ऑफिस के पीछे वाली छुग्गियों के पास झाड़ियों में छिपा देता हूँ तथा मौका मिलने पर उन्हें बेचकर अपने शौक मौज पूरा करता हूँ। आज मैं 01 स्कूटी को बेचने को जा रहा था कि आपने पकड लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-सचिन विष्ट पुत्र श्याम सिंह विष्ट निवासी 161 सी कामना सेक्टर 02 निकट दुर्गा होटल वैशाली थाना कौशाम्बी गाजियाबाद उम्र करीब 27 वर्ष ।बरामदगी का विवरणः-चोरी की गयी 01 मोटर साइकिल व 02 स्कूटी बरामद।गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कौशाम्बी
गाजियाबाद में चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 03 अभियोग पंजीकृत है।अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-थाना कौशाम्बी पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया