राष्ट्रीय पत्रिका ‘वर्तमान युग’ के पंचम वार्षिक समारोहआयोजित भव्य कवि सम्मेलन में सुदर्शन न्यूज़ के राष्ट्रवादी पत्रकार व दिल्ली ब्यूरो चीफ सौरभ तिवारी एवं मीनाक्षी श्रीयान को सम्मानित किया।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर क्षेत्र




गाजियाबाद।राष्ट्रीय पत्रिका ‘वर्तमान युग’ के पंचम वार्षिक समारोह के अवसर पर आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में सुदर्शन न्यूज़ के राष्ट्रवादी पत्रकार व दिल्ली ब्यूरो चीफ सौरभ तिवारी जो सोशल मीडिया पर “बरहज का लड़का” के नाम से प्रसिद्ध हैं एवं उनकी सहयोगी रिपोर्टर मीनाक्षी श्रीयान को पत्रिका के संपादक विशाल कौशिक द्वारा सम्मानित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर दोनों पत्रकारों के उत्कृष्ट कार्य, निष्पक्ष एवं निर्भीक रिपोर्टिंग तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी उनके पत्रकारिता योगदान को सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। गौरतलब है कि सौरभ तिवारी और मीनाक्षी श्रीयान को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। दोनों पत्रकार लगातार जमीनी मुद्दों को उठाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में देशभर से आए कवियों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।












