परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा तैयारियां तेज।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पट्टी। तहसील क्षेत्र में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर इस वर्ष भी भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और विभिन्न हिन्दू संगठनों ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।। रविवार को पट्टी नगर स्थित डाक बंगले में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में आयोजकों ने शोभायात्रा को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया। सनातन धर्म रक्षा परिषद राम सेना के आह्वान पर विगत वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 19 अप्रैल, रविवार को प्रातः 8 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ उड़ैयाडीह बाजार स्थित पेट्रोल पंप से होगा। इसके बाद यह किठौली, मैनहा मंदिर, परमीपट्टी, पट्टी हनुमान मंदिर होते हुए पट्टी बाईपास के रास्ते नगर भ्रमण करेगी और अंत में पुणे हनुमान मंदिर पहुंचकर समापन होगा।। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ध्वज-पताकाएं और भक्ति संगीत के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।। बैठक में सनातन धर्म रक्षा परिषद राम सेना के प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष एडवोकेट बिंदेश्वरी प्रसाद पाठक उर्फ बिंदु पाठक, सत्यम दुबे, हनुमान पाण्डेय, श्रवण कुमार मिश्रा, अंकित, शैलेंद्र, शिवम पण्डित समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।।












