गेहूं खरीद वर्ष 2026-27 की बैठक व कार्यशाला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

गेहूं खरीद वर्ष 2026-27 की बैठक व कार्यशाला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े-जिलाधिकारी
दिनांक 06 अप्रैल 2026 प्रतापगढ़। गेहूं खरीद वर्ष 2026-27 की बैठक व कार्यशाला जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि शासन द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति कुंतल है। गेहूं क्रय की अवधि 30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक गेहूं क्रय किया जाएगा। गेहूं क्रय केंद्र प्रातः 09 बजे से सायं 6 बजे तक खुले रहेंगे। गेहूं खरीद वर्ष 2026-2027 हेतु 69 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। गेहूं खरीद हेतु शासन द्वारा लक्ष्य अभी प्राप्त नहीं हुई है पिछले वर्ष के अनुमान से खरीद की जायेगी, लक्ष्य प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। गेहूॅ क्रय केन्द्र रविवार एवं राजपत्रित अवकाश को छोड़कर शेष कार्यदिवसों में खुले रहेगे। क्रय केन्द्रों पर आधार कार्ड, खसरा/खतौनी, पहचान पत्र, पंजीकरण कागज लेकर आना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने समस्त गेहूॅ क्रय केन्द्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना आदि सारे उपकरण की उपलब्धता क्रय केन्द्रों पर सुनिश्चित रहे। क्रय केन्द्र पर क्रय पंजिका, स्टॉक बुक, टोकन पंजिका, गेहूॅ प्रेषण रजिस्टर, निरीक्षण पंजिका, शिकायत पंजिका एवं कृषक से खरीद सम्बन्धी अभिलेख अवश्य उपलब्ध रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गेहूॅ क्रय केन्द्र के आस-पास आढ़तियें कदापि न भटकने पाये, यदि ऐसा पाया जाता है तो क्रय केन्द्र प्रभारी इसकी सूचना सम्बन्धित उपजिलाधिकारी देगें और यदि नही देते है तो सम्बन्धित क्रय केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक अभिलेखों की जांच करें एवं जो भी कमियां पायी जाये उसे दुरूस्त करा दें। गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर बैनर पोस्टर लगाये जाये उसमें केन्द्र का नाम, मोबाइल नम्बर, केन्द्र प्रभारी का नाम, गेहूॅ का न्यूनतम समर्थन मूल्य अंकित किये जाये। सभी गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर बोरो की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था, किसानों हेतु बैठने व पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करा ली जाये जिससे किसी भी कृषक को परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ खरीद के समय इलेक्ट्रानिक कांटा शत् प्रतिशत संचालित रहे। जिलाधिकारी ने गेहूॅ क्रय केन्द्र प्रभारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि यदि क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी तरह से परेशान किया जाता है या उन्हें लौटाया जाता है तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। सभी केन्द्र प्रभारी अधिक से अधिक खरीद सुनिश्चित कराये। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व क्रय केन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे। ।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें